योगासन में देवास के साधकों का शानदार प्रदर्शन, 12 पदकों पर जमाया कब्जा

देवास। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का भी आधार है। इसी का शानदार उदाहरण देवास में देखने को मिला, जहां धर्मार्चना याेग एवं थैरेपी सेंटर के साधकों ने जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से 12 पदक अपने नाम कर लिए। प्रतियोगिता में संस्था के साधकों ने अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा लेते हुए 5 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष तक के आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सेंटर के साधकों ने योगासन की विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।

इन साधकों ने जीते पदक-

प्रतियोगिता में रूपेंद्रसिंह सिसोदिया, संगीता यादव, जागृति कोटसथले, प्रशंसा यादव, रिंकी दिवाकर, माही मेहता, महक सिसोदिया, मान्या सिसोदिया, काशवी राठौड़ और व्योम राठौड़ ने हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देवास जिला योगासन समिति के सचिव एवं संस्था के संस्थापक धर्मेंद्रसिंह रघुवंशी ने कहा कि साधकों की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास और लगन का परिणाम है।

Next Post

भारत- चीन ने सीमा पर शांति, प्रबंधन और सीमा वार्ता के लिए आठ सूत्री रूपरेखा तय की

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली 26 अगस्त (वार्ता) भारत और चीन ने सीमा पर शांति, प्रबंधन और सीमा वार्ता के लिए आठ सूत्री रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दोनों देशों के बीच मंगलवार को बीजिंग में सीमा से संबंधित मुद्दों को लेकर विशेष प्रतिनिधियों की […]

You May Like