1.80 लाख की ऑनलाइन ठगी

महू:साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच महू थाना क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक से 1 लाख 80 हजार 5 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार अभिमन्यु दास उम्र 65 साल निवासी साई श्रद्धा पैलेस कॉलोनी, गुजरखेड़ा महू ने शिकायत दर्ज कराई कि 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच मोबाइल माध्यम से उनके साथ ठगी की गई। आरोप है कि मोबाइल नंबर उपयोगकर्ता ने ऑनलाइन संपर्क कर झांसे में लिया और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1,80,005 रुपये निकलवा लिए. घटना की जानकारी मिलने पर महू पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की सहायता से संबंधित मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके.

Next Post

होली पर्व पर अब 4 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित

Sun Mar 1 , 2026
सिंगरौली: होली पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन करते हुए 4 मार्च 2026, बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव बैनल द्वारा जारी किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार पूर्व में घोषित अवकाश की तिथि […]

You May Like