तंबाकू के दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को किया जागरुक

सीहोर। युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. इसी तारतम्य में आईईएस स्कूल में विशेष जागरुकता सत्र आयोजित किया गया. नोडल अधिकारी डॉ. नेहा सिंह एवं डेंटल सर्जन डॉ. निकहत साहिबा ने विद्यार्थियों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी. ई-सिगरेट और वेपिंग के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इनके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया. विद्यार्थियों को तंबाकू एवं ई सिगरेट से दूर रहने की शपथ दिलाई गई.

 

Next Post

पटाखा दुकानों व गोदामों का निरीक्षण

Sat Oct 31 , 2026
सीहोर। शुक्रवार को सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा एवं एसडीएम तन्मय वर्मा ने कोतवाली और मंडी थाना क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों तथा गोदामों का निरीक्षण कर पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच करते हुए निर्देश दिए. साथ ही चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों की […]

You May Like