सीहोर। शुक्रवार को सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा एवं एसडीएम तन्मय वर्मा ने कोतवाली और मंडी थाना क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों तथा गोदामों का निरीक्षण कर पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच करते हुए निर्देश दिए. साथ ही चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कार्बाइड गन एवं कार्बाइड लैंप का निर्माण, खरीद-बिक्री, भंडारण और उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है. यदि कोई व्यक्ति कार्बाइड गन बनाते, बेचते, भंडारण करते अथवा उपयोग करते पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने पटाखा विक्रेताओं एवं दुकानदारों से अपील की कि यदि कहीं भी कार्बाइड गन का निर्माण या बिक्री होते दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को अवगत कराया जाए.
