सीहोर। शहर के विकास को गति देने और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड 4 स्थित जयंती कॉलोनी के सामने लगभग 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो पेवर ब्लॉक सड़कों का भूमि पूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया.
दोनों सड़कों का निर्माण लगभग 13 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक के माध्यम से किया जाएगा. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड का समान रूप से विकास करना और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नपा की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़े प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं होता, बल्कि वार्डों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. हमारा संकल्प है कि शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और विकसित शहर बनाया जाए.
