अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर को धमकाया, प्रकरण दर्ज

जबलपुर । शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा में इलाज में देरी की बात को लेकर एक मरीज के परिजन ने जमकर उपद्रव मचाया। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर के साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़त डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक खितौला निवासी डॉ. आशुतोष उपाध्याय शासकीय अस्पताल सिहोरा में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ हैं जिनकी रिपोर्ट पर आरोपी अभिषेक पाण्डेय पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Next Post

झाबुआ में श्रीलाभ ब्रांड के घी पर प्रतिबंध, जांच में असुरक्षित मिले दो बैच

Mon Nov 2 , 2026
झाबुआ. कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने श्रीलाभ ब्रांड के घी के दो बैचों की बिक्री पर पूरे झाबुआ जिले में तत्काल प्रभाव से […]

You May Like