तेज आंधी से उड़े टीन-टप्पर, ओलावष्टि के साथ कई जगह बारिश

रीवा। दो दिन बाद फिर से मौसम बदल गया है, जिले के कई हिस्सो में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. बेमौसम आंधी बारिश से गेंहू की फसल के साथ आम और प्याज की फसल को नुकसान हुआ है. सुबह से अच्छी धूप थी और दोपहर अचानक बादल आ गये. शाम को तेज आंधी के साथ कई जगह रिमझिम बारिश हुई है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया. शहर सहित कई जगह तेज आंधी के चलते टीन टप्पर उड़ गये और होर्डिंग-बैनर जमीन पर आ गये, हालाकि कोई जनहानि नही हुई.

मई का महीना शुरू होते ही आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने भी तीन 3 मई से 7 मई तक आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. पिछले तीन दिन से बादल आ जा रहे है, जिले के किसी न किसी हिस्से में बारिश हो रही है. अप्रैल का महीना खूब तपा और तापमान 44 डिग्री के ऊपर पहुंच गया. लेकिन मई लगते ही तपन कम हो गई है, बादल- बारिश और आंधी ने तापमान को कम कर दिया है. लेकिन जो गर्मी अप्रैल में हुई उस तरह की गर्मी अभी नही पड़ रही है. हालाकि आसमान साफ होने के बाद तापमान बढ़ेगा और गर्मी भी तेज होगी. इस बार नौतपा जैसी गर्मी अप्रैल मे ही पड़ गई. लोग भीषण गर्मी को लेकर चिंतित रहे. चौकाने वाली बात यह है कि अप्रैल में ऐसी गर्मी नही पड़ती. पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे बना हुआ है. रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री था. 28 मई 2024 को उच्चतम अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री पहुंचा था. उम्मीद है कि इस बार भी पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Next Post

पशु चोरी का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन सहित मवेशी बरामद

Mon May 4 , 2026
सीधी। कमर्जी थाना पुलिस ने पशु चोरी का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सहित मवेशी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना कमर्जी पुलिस द्वारा पशु चोरी के मामले […]

You May Like