होवे, 25 मई (वार्ता) चार्ली डीन और डैनी गिब्सन (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद सोफिया डंकले (22) और मैया बाउचियर (नाबाद 19) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 मुकाबले में 37 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
इंग्लैंड की महिला टीम ने 13.5 ओवर में तीन विकेट पर 81 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीता। इंग्लैंड के लिए सोफिया डंकले ने सर्वाधिक (22) रन बनाये। हीथर नाइट ने (18) रन बनाये। मैया बाउचियर (19) रन बनाकर नाबाद रही। फ्रेया केम्प ने नाबाद सात रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए ब्री इलिंग, नेन्सी पटेल और मेली केर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी इंग्लैंड गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक नहीं खेल सके और उसकी पूरी 19.1 ओवर में 80 रन के स्कोर पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए जेस केर ने सर्वाधिक (20) रन बनाये। इसाबेला गेज (17) और मैडी ग्रीन (14) रन बनाकर आउट हुई। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।