इटारसी। मप्र जन अभियान परिषद् द्वारा ग्राम उदय से अभ्युदय विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परिषद् के भोपाल राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार विगत दो वर्षों में संचालित शासन की हितकारी योजनाओं की सफलता को जन-जन तक पहुँचाने तथा शेष हितग्राहियों को जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम उत्सव के रूप में आयोजित हुआ। कार्यक्रम जिला समन्वयक पवन सहगल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता बाथम, महिला एवं बाल विकास विभाग से डॉ. कमलेश विश्वास तथा समाजसेवी विशाल गौलानी उपस्थित रहे। जिला समन्वयक ने कार्यक्रम की गतिविधियों, नवांकुर, मेंटर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएँ लाड़ली लक्ष्मी, मातृ वंदना और लाड़ली बहना तथा आयुष्मान योजना की जानकारी दी गई। 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं और विकासखंड समन्वयक किशोर कड़ोले ने आभार व्यक्त किया है।
