दूषित पानी नाले में छोड़ने वाली फैक्ट्री पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई

इंदौर:जिले की सांवेर तहसील के ग्राम कुमेडी और भांग्या क्षेत्र में उद्योगों द्वारा दूषित पानी खेतों और खाली जमीन और नालों में छोड़ने का मामला संज्ञान में आने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने आयुक्त नगर निगम इन्दौर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्दौर विकास प्राधिकरण को भी अवगत कराया. मंत्री श्री सिलावट ने दूषित जल छोड़ने वाली फैक्ट्री के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए.

कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल मौके पर कार्यवाही करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि वर्मा एवं प्रशासनिक टीम को भेजा. आयुक्त नगर निगम द्वारा भी झोन अधिकारी एवं सीएआई सहित निगम अमले को भेजा गया. मौका निरीक्षण पर पाया गया कि नाले के समीप संचालित डिलाईट इनोवेशन नामक फैक्टरी का आउटलेट चोक है. इनके द्वारा कचरा नाले में फेंका जा रहा और गंदा पानी नाले में छोड़ा जा रहा है, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधि वर्मा एवं नगर निगम की प्रशासनिक टीम द्वारा सख्त हिदायत दी जाकर 20 हजार रुपये का स्पॉट फाईन किया गया।

मंत्री सिलावट ने बताया कि सांवेर तहसील के ग्राम कुमेडी और भांग्या सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों द्वारा दूषित पानी खेतों और खाली जमीन और नालों में छोड़ने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी.

Next Post

निगमायुक्त ने किया निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

Sun Feb 1 , 2026
इंदौर:नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अमृत 2 योजना के अंतर्गत सांवेर रोड ग्राम धनखेड़ी में 80 एम एल डी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विनी जनवदे, सहायक यंत्री व उपयंत्री उपस्थित थे.आयुक्त श्री सिंघल द्वारा अमृत 2.0 […]

You May Like