भारत में किसी भी विनिर्माण कार्य में जरूर से अधिक क्षमता नहीं, अमेरिकी फैसले पर सरकार की प्रतिक्रिया

नयी दिल्ली, (वार्ता) सरकार ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि(यूएसटीआर) द्वारा भारत सहित विभिन्न देशों के विरुद्ध व्यापार के अनुचित तौर तरीकों को लेकर अमेरिकी व्यापार कानून के तहत कार्रवाई के संबंध में जारी ताजा निर्णयों पर कहा है कि देश में विनिर्माण के किसी क्षेत्र में जरूर से अधिक क्षमता नहीं है कि उसका उपयोग दूसरे देश के बाजार पर कब्जा करने के लिए किया जाए।

भारत ने यह भी कहा है कि उसने इस संबंध में अमेरिकी जांच के सिलसिले में जारी नोटिस के जवाब दे दिए थे।

वाणिज्य विभाग में अमेरिकी निर्णय के संबंध में बुधवार को देर रात जारी एक बयान में कहा है कि सरकार ने अमेरिकी व्यापार कानून की धारा 301 के तहत अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि द्वारा जारी ‘निर्णय की सूचना’ और ‘टिप्पणी के अनुरोध’ पर ध्यान दिया है। यह यूएसटीआर की धारा 301 के तहत की जा रही उस जांच से जुड़ा है, जिसमें भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण क्षेत्रों में ‘संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता’ और उत्पादन से संबंधित कानूनों, नीतियों और तौर-तरीकों की समीक्षा की जा रही है। फिलहाल इस सूचना की जांच-परख की जा रही है।”

वाणिज्य विभाग ने कहा है कि इस पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान भारत ने रचनात्मक रूप से सहयोग किया है। जांच शुरू होने की सूचना मिलने पर और उसके बाद की कार्रवाई में वाणिज्य विभाग ने स्पष्ट किया कि भारत के किसी भी क्षेत्र में ‘संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता’ नहीं है।

सरकार ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। ” भारत का हमेशा से यह मानना रहा है कि व्यापार से जुड़ी किसी भी चिंता का समाधान इसी बातचीत के दायरे में किया जाना चाहिए। भारत सरकार गत दो फरवरी को की गयी घोषणा और सात फरवरी को जारी संयुक्त बयान के अनुरूप भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के प्रति प्रतिबद्ध है।”

 

 

Next Post

नाटक के दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकर की मौत

Thu Nov 26 , 2026
भुवनेश्वर, 25 नवंबर (वार्ता) ओडिशा में गंजम जिले के कौडिया गांव में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आयोजित रामायण के मंचन के दौरान भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे 38 वर्षीय कलाकार मंच पर ही गिर पड़े जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मंगलवार की […]

You May Like

मनोरंजन