
सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के क्षेत्र में चल रहे रेत के अवैध कारोबार का धीरे-धीरे कलई खुलती जा रही है। पुलिस ने ताली में रेत की चोरी करते बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर को रेत के साथ जप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली बैढ़न के निरीक्षक एवं प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी को मुखबिरों के जरिये सूचना मिली कि खजुरी नदी से अवैध उत्खनन कर रेत की चोरी कर बिना नम्बर का ट्रैक्टर ताली में परिवहन करने आ रहा है।
टीआई के निर्देश पर पुलिस टीम रवाना हुई और रेत के साथ ट्रैक्टर इंजन एवं ट्रॉली को जप्त कर लिया गया है। हालांकि इस दौरान मोलभाव भी शुरू हो गया। लेकिन टीआई के कड़े रूप के आगे किसी भी नही चली। अन्यथा ट्रैक्टर को कोतवाली में कार्रवाई के लिए लाया गया। यह कार्रवाई बीते मंगलवार की रात की है।
