दमोह: जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी चोपड़ा में गौ माता की बहुत ही खराब तरीके से हत्या की गई है, इस मामले में थाना प्रभारी जबेरा विकास सिंह चौहान सहित पुलिस सुबह से मौके पर है, तरह-तरह की जानकारी पुलिस जुटा रही है.
अभी कोई भी बात नहीं आई। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस द्वारा आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।
