जेल में बंद कैदियों की पैरवी पर निगरानी बढ़ी

इंदौर. जेलों में बंद कैदियों के न्यायालयीन मामलों में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं की पहचान अब पूरी तरह सत्यापित की जाएगी. जेल प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए वकालतनामा जमा करने के साथ अधिवक्ताओं से पहचान पत्र और बार काउंसिल की सनद की प्रति लेना अनिवार्य कर दिया है.

नए निर्देश के बाद अब जेलों में बंद किसी भी कैदी के प्रकरण में पैरवी के लिए आने वाले वकील को सिर्फ वकालतनामा प्रस्तुत करना पर्याप्त नहीं होगा. उसे आवेदन पत्र के साथ अपना परिचय पत्र और अधिवक्ता के रूप में पंजीयन प्रमाण पत्र भी देना होगा. जेल प्रशासन ने यह आदेश प्रदेश की सभी जेलों के अधिकारियों को जारी कर दिया है. दरअसल, जेलों में बंद बंदियों से अधिवक्ता मुलाकात कर उनके मामलों की जानकारी लेते हैं और न्यायालयीन पैरवी की तैयारी करते हैं. नई व्यवस्था के तहत जेल प्रशासन अब यह सुनिश्चित करेगा कि बंदियों से मिलने और उनके प्रकरणों में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहे. जेल अधिकारियों के मुताबिक यह प्रक्रिया सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जेल में होने वाली प्रत्येक अधिकृत मुलाकात का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से लागू की गई है.

Next Post

दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद 'दुल्हनिया ले आएगी' पर मेकर्स का खास तोहफा, अब मिलेगा बाय वन गेट वन फ्री ऑफर

Mon Jul 27 , 2026
मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता) निर्देशक आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को रिलीज के बाद दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को मिल रहे मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और बढ़ती दर्शक संख्या को देखते हुए मेकर्स ने दर्शकों के लिए बाय वन गेट वन फ्री ऑफर की […]

You May Like