दमोह: श्री सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में भगवान श्री शांतिनाथ जी का जन्म, तप व मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।संपूर्ण क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भक्तों ने भक्ति संगीत व प्रवचनों का लाभ लिया।
दिगंबर साधु-साध्वियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ा दिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कल्याणक के अवसर पर पुण्य अर्जित करते हुए पूजा-अर्चना और अभिषेक में भाग लिया
