पढ़ाई के तनाव में तीन छात्रों ने की आत्महत्या

इंदौर: रविवार को शहर में पढ़ाई और करियर को लेकर तनाव में तीन छात्रों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों में एक लॉ स्टूडेंट, एक बीएससी छात्र और एक नर्सिंग की छात्रा शामिल हैं। तीनों ही मामलों में आत्महत्या की वजह मानसिक दबाव मानी जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटा आजाद नगर थाना क्षेत्र की हैं।

सेज यूनिवर्सिटी के लॉ थर्ड ईयर के 22 वर्षीय छात्र बलिराम वास्कले, निवासी खरगोन ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगा ली। जब उसका रूममेट लौटा तो दरवाजा बंद था। खिड़की से झांकने पर वह फंदे पर लटका मिला। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसी तरह दूसरी घटना छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की हैं, छत्रीपुरा क्षेत्र के समाजवाद नगर में रहने वाले 19 वर्षीय लक्की छात्र होलकर कॉलेज बीएससी प्रथम वर्ष, ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

वह एमपीपीएससी की तैयारी कर रही बड़ी बहन के साथ रहता था। घटना के समय वह अकेला था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं तीसरी घटना हीरानगर क्षेत्र में सिवनी निवासी 25 वर्षीय आशा कानूनगो जो नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी, ने अपने कमरे में फांसी लगाई। मकान मालिक ने बताया कि उसने दीवार पर लिखा था कि वह सरकारी नर्स नहीं बन सकी, इसलिए डिप्रेशन में है। हालांकि पुलिस ने अब तक किसी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं की है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

Mon May 26 , 2025
नई दिल्ली 26 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली […]

You May Like