विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार जनता पर चला रही है उस्तरा: उमंग

भोपाल: विधानसभा सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए बंदर के हाथ में उस्तरा कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया। कांग्रेस का कहना है कि सत्ता का उस्तरा भाजपा सरकार के हाथ में आने से आम जनता लगातार चोट खा रही है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि बंदर रूपी भाजपा सरकार युवाओं की बेरोज़गारी, स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर बेरहमी से उस्तरा चला रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है, स्वास्थ्य सुविधाएँ चरमराई हुई हैं, कानून-व्यवस्था बदहाल है और किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।

सिंघार ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार जनता की मूल समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक दिखावे में व्यस्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायक दल जनता की आवाज़ उठाते हुए सरकार को हर मोर्चे पर जवाबदेह बनाता रहेगा।कांग्रेस ने दोहराया कि वह प्रदेश की जनता के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Next Post

शिक्षिका ने ऐसा नारा लगवाया की, निलंबित करने की उठी मांग

Thu Dec 4 , 2025
सिवनी: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरी तहसील बरघाट के स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतीक्षा मानगढ़े को निलंबित किए जाने की मांग विश्व हिंदू परिषद ने की है। इस संबंध का ज्ञापन अरी थाना में सोपा गया। जहां थाने में पदस्थ एएसआई शैलेंद्र तिवारी ने उक्त ज्ञापन को लिया।प्राप्त जानकारी […]

You May Like