धुरंधर ने एनिमल को चटाई धूल, टॉप 10 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 555.7 करोड़ कमाकर ‘एनिमल’ (553 करोड़) को पछाड़ा। यह फ़िल्म अब भारत की ऑल टाइम टॉप 10 इंडियन फ़िल्मों की लिस्ट में 10वें नंबर पर है।

रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर फ़िल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के बाद से ही तूफानी कमाई कर रही है। फ़िल्म ने अब एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। रविवार को अपनी शानदार कमाई के साथ, आदित्य धर की इस फ़िल्म ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को पछाड़ते हुए, भारत की ‘ऑल टाइम टॉप 10 इंडियन फ़िल्मों’ की लिस्ट में 10वीं जगह पक्की कर ली है।

‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी और तब से यह फ़िल्म ज़बरदस्त वर्ड ऑफ माउथ के दम पर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।

Next Post

पेंच की बाघिन ने भरी राजस्थान के लिए उड़ान, वायुसेना के हेलीकॉप्टर से हुआ सफल स्थानांतरण

Mon Dec 22 , 2025
सिवनी: वन्यजीव संरक्षण और अंतर-राज्यीय समन्वय की दिशा में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व (सिवनी) से करीब 3 वर्ष की एक स्वस्थ बाघिन को राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मिशन की सबसे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।