एक दिन मे 4 स्थानों पर लगी आग, फायर टीम ने बुझाई आग 

मुलताई।ग्रीष्मकाल मे आगजनी की घटनाओ मे इजाफा हो जाता है। प्रतिदिन कहीं ना कहीं आग लगते रहती है। शनिवार को एक ही दिन मे चार स्थानों पर आगजनी की घटनाए घटित हुई है। नगर पालिका फायर टीम को शनिवार कि दोपहर 12.20 बजे सूचना मिली कि चिखली कला मे दिनेश रघुवंशी की खरई मे आग लग गई, फायर बाहन के साथ गिरीश पिपले और मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और आग बुझाई गईं। वही दूसरी घटना 12:40 पर गोपाल तलाई मे मोक्षधाम के पास घास के रफाड़ मे आग गईं। आगजनी कि सूचना मिलने पर फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जबकि तीसरी घटना दोपहर 1:54 बजे परमंडल मे डॉ अंकुश भार्गव के खेत मे शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिलने पर फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई गईं।यहां पर शार्ट सर्किट से नरवाई में आग लग गई थी. वहीं दोपहर करीब 3 बजे ग्राम जाम में बंटी शिवहरे के खेत में काट के रखी 4 से 5 एकड़ की गेहूं की फसल में आग लग गईं ,आग लगने के कारण किसान खेत मे काटकर रखी गेंहू कि फसल जल गईं। सूचना मिलने पर नपा कि फायर टीम मौके पर पहुंची।आग बुझाने मे फायर कर्मचारी धनराज पवार, सुमित पुरी, गिरीश पिपले कि सरहानीय भूमिका रही।

Next Post

ट्रेनों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat Mar 14 , 2026
आमला/बैतूल। ट्रेनों में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को जीआरपी आमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को भोपाल केंद्रीय जेल का अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठता था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेनों में हो रही […]

You May Like