दमोह:जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत (दमोह-छतरपुर- टीकमगढ़) मार्ग पर गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे नीमन तिराहा के पास एक भीषड़ सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होने पर बटियागढ़ अस्पताल ले जाया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कंटेनर में ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए.
बता दें कि घटनास्थल पर जमा भीड़, टूटी ट्राली पड़ी हुई है.मौके पर बटियागढ़ थाने से एएसआई सुदेश आदर्श सहित पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझाइए दी, लेकिन परिजन नहीं माने और घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया. मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे पहुंचे और परिजनों को समझाइस और शव उठवाकर एंबुलेंस में रखवा कर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया.
