अटल स्मृति वर्ष को भव्य और प्रेरणादायी बनाएगी भाजपा, प्रदेशभर में होंगे विविध कार्यक्रम

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘अटल स्मृति वर्ष’ को व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य और प्रेरणादायी बनाने की बात कही। पत्रकार-वार्ता में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, श्रीमती संगीता सोनी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल उपस्थित रहे।

इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत प्रदेशभर में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोजन की रणनीति और प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, राष्ट्रसेवा और सुशासन के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक और वैचारिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से अटल स्मृति वर्ष को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।

Next Post

बीएमडब्ल्यू ने गुरुग्राम में खोला नया शोरूम

Sat Dec 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (वार्ता) लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित ट्रिलियम एवेन्यू में बर्ड ऑटोमोटिव का तीसरा शोरूम लॉन्च किया। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह बरार ने कहा, “भारत बीएमडब्ल्यू […]

You May Like

मनोरंजन