बीएमडब्ल्यू ने गुरुग्राम में खोला नया शोरूम

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (वार्ता) लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित ट्रिलियम एवेन्यू में बर्ड ऑटोमोटिव का तीसरा शोरूम लॉन्च किया।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह बरार ने कहा, “भारत बीएमडब्ल्यू समूह के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और एनसीआर क्षेत्र इसके विकास में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गुरुग्राम में बर्ड ऑटोमोटिव के नये रिटेल.नेक्स्ट शोरूम का उद्घाटन हमारे रीटेल केंद्रों के विस्तार तथा उपभोक्ताओं के साथ मजबूती से जुड़ने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
बर्ड ऑटोमोटिव के डीलर प्रिंसिपल गौरव भाटिया ने कहा, “नये रिटेल.नेक्स्ट शोरूम की शुरुआत के साथ हमने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा एवं रिटेल का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी पहुंच का विस्तार किया है। यह नयी इकाई हमारे मौजूदा शोरूम एवं पूर्ण सेवा संचालन को बेहतर बनाएगी।”
यह शोरूम 4,768 वर्ग फुट में है। यहां अधिकतम पांच बीएमडब्ल्यू वाहन ग्राहकों के देखने के लिए उपलब्ध होंगे। यहां ग्राहकों के लिए कन्सलटेशन जोन, विशिष्ट सेल्स लाउंज और क्यूरेटेड बीएमडब्ल्यू लाइफस्टाइल क्षेत्र होंगे।

Next Post

बच्चों की सेहत पर शीत लहर का संकट, स्कूल समय बदलने की मांग

Sat Dec 20 , 2025
सारनी। जिले में लगातार मौसम परिवर्तन और कड़ाके की ठंड ककी वजह से बच्चो की सेहत पर असर देखने कों मिल रहा है.शीत लहर के प्रकोप से बच्चो कों बचाने के अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की जिला इकाई ने जिला कलेक्टर कों ज्ञापन देकर स्कूल समय मे बदलाव की […]

You May Like

मनोरंजन