दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेजी से फैली आग के कारण क्षेत्र को खाली करने के आदेश

लॉस एंजिल्स, 08 अगस्त (वार्ता) दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के घाटी क्षेत्र में भीषण गर्मी की वजह से तेज़ी से फैल रही जंगल की आग के कारण आस पास के क्षेत्र को खाली कराने के आदेश दिये गये हैं।

गौरतलब है कि ‘कैन्यन फायर’ कही जाने वाली यह जंगल की आग स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 1:25 बजे पूर्वी वेंचुरा काउंटी स्थित एक छोटे से ऐतिहासिक शहर पीरू के पास से फैली जो लॉस एंजिल्स से लगभग 77 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।

कैलिफ़ोर्निया वानिकी एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के अनुसार आग कुछ ही घंटों में तेज़ी से बढ़कर 1,000 एकड़ (लगभग 4.05 वर्ग किमी) से ज़्यादा क्षेत्र में फैल गई।

स्थानीय अधिकारियों ने वेंचुरा और लॉस एंजिल्स काउंटी में आग वाले क्षेत्र के पास बसे कुछ समुदायों के लिए गुरूवार को कई निकासी आदेश और चेतावनियाँ जारी कीं।

विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार इस क्षेत्र को तुरंत छोड़ने का क़ानूनी आदेश जारी कर दिया गया है। यह क्षेत्र सामान्य गतिविधियों के लिए जनता के लिए बंद है।

लॉस एंजिल्स काउंटी सुपरवाइज़र कैथरीन बार्गर ने सोशल मीडिया ‘ एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “वेंचुरा-एलए काउंटी लाइन के पास अत्यधिक गर्मी और शुष्क परिस्थितियों में कैन्यन फ़ायर तेज़ी से फैल रही है।” उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया कि वे वहां से निकलने के अधिकारियों के आदेशों को गंभीरता से लें और वहां से तुरंत कहीं और चले जाएं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जबकि क्षेत्र मे आर्द्रता 15-17 प्रतिशत रही।

 

 

Next Post

जापानी शहर किरिशिमा में भारी बारिश की आपातकालीन चेतावनी जारी

Fri Aug 8 , 2025
टोक्यो, 08 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) जापान की मौसम एजेंसी ने शुक्रवार सुबह दक्षिण-पश्चिमी कागोशिमा प्रान्त के किरिशिमा शहर में भारी बारिश की आपातकालीन चेतावनी जारी की तथा निचले इलाकों में भूस्खलन, बाढ़ तथा नदियों के उफान पर होने की उच्चतम स्तर की सावधानी बरतने का आह्वान किया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी […]

You May Like