शराब के लिए पैसे न मिलने पर मूक-बधिर दंपत्ति के घर पथराव

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कुदवारी में एक मूक-बधिर युवक द्वारा शराब के लिए 500 न देने पर मूक-बधिर दंपत्ति के घर पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे खिड़कियों के कांच टूट गए और बाहर खड़ी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि कुदवारी अधारताल निवासी 64 वर्षीय सीमा लालवानी घर पर अपने मूक-बधिर बेटे तुषार लालवानी और बहू चिंकी साहू के साथ रहती हैं।

पिछले कुछ समय से पास के ही अहमद नगर का रहने वाला गुलाम गौस जो स्वयं मूक-बधिर है उनके घर के बाहर आकर उनके बेटे-बहू को परेशान करता था और अक्सर विवाद खड़ा करता था। बीती रात करीब 8 बजे गुलाम गौस अचानक सीमा लालवानी के घर के बाहर पहुंचा। उसने मूक-बधिर बेटे तुषार को देखते ही इशारों-इशारों में शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की।

जब तुषार ने भी इशारे से पैसे देने से साफ इंकार कर दिया, तो गुलाम गौस आगबबूला हो गया। पैसे न मिलने से बौखलाए आरोपी गुलाम गौस ने आव देखा न ताव और घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस अचानक हुए पथराव में घर की खिड़की के शीशे चकनाचूर हो गए। इतने से भी जब आरोपी का मन नहीं भरा, तो उसने घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर पत्थरों से हमला कर उसे बुरी तरह तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना से सहमे पीड़ित परिवार ने दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Post

कलेक्टर ने मौ तहसील के पटवारी को किया निलंबित

Sat Jun 6 , 2026
भिंड: कलेक्टर भिण्ड ने गंभीर अनियमितता की शिकायत पर ग्राम मौ के पटवारी नीरज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने बताया कि शिकायती आवेदन के आधार पर तहसील मौ में पदस्थ पटवारी नीरज यादव द्वारा ग्राम मौ, तहसील मौ, जिला भिण्ड स्थित सीमांकन, अवैध कॉलोनी […]

You May Like