कलेक्टर ने मौ तहसील के पटवारी को किया निलंबित

भिंड: कलेक्टर भिण्ड ने गंभीर अनियमितता की शिकायत पर ग्राम मौ के पटवारी नीरज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने बताया कि शिकायती आवेदन के आधार पर तहसील मौ में पदस्थ पटवारी नीरज यादव द्वारा ग्राम मौ, तहसील मौ, जिला भिण्ड स्थित सीमांकन, अवैध कॉलोनी निर्माण, अवैध भूमि उपयोग परिवर्तन किये जाने के संबंध में गंभीर अनियमितता की जा रही है।

उक्त शिकायत गंभीर प्रकृति की है एवं शिकायत की निष्पक्ष जांच हेतु पटवारी नीरज यादव को तत्काल अन्यत्र पदस्थ किया जाना आवश्यक है। उपरोक्त शिकायत के आधार पर नीरज यादव पटवारी तहसील मौ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार अटेर तहसील अटेर जिला भिण्ड रहेगा।

Next Post

भिंड बेंगलोर ट्रेन का आज शुभारंभ

Sat Jun 6 , 2026
भिंड: भिंड से भोपाल बेंगलोर तक जाने वाली ट्रेन का आज शनिवार पूर्वान्ह 11:30 बजे शुभारंभ होगा। प्रयागराज से होकर इटावा, भिंड, ग्वालियर के रूट से भोपाल व बेंगलोर तक जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन 06 जून यानी शनिवार से शुरू हो जाएगी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like