चंबल में आतंक का पर्याय रही दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन की मौत

ग्वालियर: कभी ग्वालियर चंबल को अपने आतंक से दहलाने वाली और अब उम्रकैद की सजा काट रही दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन की इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। कुसुमा को सैफई से एक महीने पहले लखनऊ रेफर किया गया था। उसे टीबी समेत कई बीमारियां थीं। सात सालों से इटावा जेल में बंद 65 वर्षीय कुसुमा नाइन जालौन जिले के थाना कुठौंद के गांव टिकरी की रहने वाली थी।

तबीयत बिगड़ने पर कुसुमा को जिला इटावा जेल से अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) भेजा गया था। कुसुमा चंबल के कुख्यात डकैत राम आसरे उर्फ फक्कड़ की सहयोगी रही। जिस समय चंबल में डकैतों का आतंक था उस समय कुसुमा नाइन की तूती बोलती थी। 2004 में कुसुमा ने अपनी गैंग के साथ भिंड जिले के दबोह पुलिस थाने की रावतपुरा चौकी पर आत्मसमर्पण किया था।

Next Post

तीन अवैध फायर आर्म्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Mar 3 , 2025
इंदौर:क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध फायर आर्म्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध फायर आर्म्स और दो जिन्दा कारतूस जब्त किए गए हैं.एडिशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी है, इनमें असलम के खिलाफ पहले से […]

You May Like