तीन अवैध फायर आर्म्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध फायर आर्म्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध फायर आर्म्स और दो जिन्दा कारतूस जब्त किए गए हैं.एडिशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी है, इनमें असलम के खिलाफ पहले से एनडीपीएस के साथ ही अवैध शराब, चोरी और लड़ाई-झगड़े जैसे गंभीर अपराध दर्ज है.

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध फायर आर्म्स का सौदा करने के लिए पत्थर गोदाम रोड पर, स्नेहलतागंज में आने वाले हैं. सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 वर्षीय असलम और 28 वर्षीय शाहरुख चंदन नगर से गिरफ्तार किया. आरोपियों की तलाशी के दौरान तीन अवैध फायर आर्म्स और दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे सिकलीगर गैंग से हथियार सस्ते दामों पर खरीदकर इंदौर शहर में महंगे दामों पर बेचने का इरादा रखते थे. क्राइम ब्रांच ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया की जा रही है.

Next Post

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक समेत दो घायल

Mon Mar 3 , 2025
इंदौर:एमजी रोड पर तेज गति से लापरवाहीपूर्वक चलाई जा रही एक कार ने सोमवार सुबह बड़ा हादसा कर दिया. थाना मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, कार नम्बर एमपी 09 डीएल 2079 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क […]

You May Like