इंदौर:एमजी रोड पर तेज गति से लापरवाहीपूर्वक चलाई जा रही एक कार ने सोमवार सुबह बड़ा हादसा कर दिया. थाना मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, कार नम्बर एमपी 09 डीएल 2079 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी वैगनार नम्बर एमपी 09 सीएस 0635 से जा टकराया.
हादसे में 57 वर्षीय ई-रिक्शा चालक प्रहलाद मोहने, निवासी जगजीवन राम नगर को दोनों हाथों और घुटने में चोट आई, वहीं रिक्शा में सवार निधि साहू, पति कैलाश साहू को पैर में चोट लगी. घटना सागर जूस सेंटर, एमजी रोड के सामने सुबह 5:30 बजे के करीब हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने आरोपी कार चालक आयुष ठाकुर (निवासी परिहार कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में धारा 281, 125(क) 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है.
