भोपाल स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई यात्री की जान

भोपाल। आरपीएफ जवान ने साहस दिखाते हुए रेल यात्री की जान बचाई. भोपाल रेलवे स्टेशन पर जवान की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया. गाड़ी संख्या 20103 गोरखपुर एक्सप्रेस जब भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना हो रही थी, उस समय विदिशा निवासी राहुल सिंह राजपूत, जो स्लीपर कोच के पायदान पर बैठा था, असंतुलित होकर नीचे गिरने लगा. तभी प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षक नितिन अमरोही ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांपते हुए बिना एक पल गंवाए तेजी से दौडे. उन्होंने गिरते हुए यात्री को थाम लिया और उसे ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया. जवान नितिन के इस साहसिक प्रयास के कारण यात्री को किसी भी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई. घटना को लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि प्रधान आरक्षक नितिन अमरोही द्वारा दिखाई गई तत्परता अत्यंत सराहनीय है और यह समस्त सुरक्षा बल के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है.

Next Post

स्थाई कर्मियों को मिले वेतन वृद्धि का लाभ

Sun Apr 13 , 2025
भोपाल। मप्र के स्थाई कर्मियों को पिछले 5 साल से वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है. सरकार ने स्थाई कर्मियों का वेतन फिक्स कर दिया है. इस पर मप्र कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लिखकर मांग की है. पत्र में स्थाई कर्मियों के वेतन मान में […]

You May Like