तलाक की बात पर किया विवाद

इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में तलाक की बात को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार बाबी मेहरोगिया (28) निवासी धारनाका महू की शिकायत पर लोकेश प्रजापति (25) निवासी चिनार पार्क भाटखेड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

घटना 7 मार्च की रात करीब 11.30 बजे आरोपी के घर चिनार पार्क में हुई। फरियादी के मुताबिक तलाक की बात को लेकर आरोपी ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चोरी

Tue Mar 10 , 2026
इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी (स्कीम नंबर 140) में अज्ञात बदमाश ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार प्रीति पति पुष्पेंद्र पटेल (32) निवासी 64 वृंदावन कॉलोनी […]

You May Like

मनोरंजन