भोपाल।संभागायुक्त संजीव सिंह ने नरवाई प्रबंधन समीक्षा को लेकर वर्चुअली बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ग्राम स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. जिससे कि किसानों को आवश्यक कृषि उपकरण किराए पर उपलब्ध कराए जा सकें. इससे किसान पराली जलाने के बजाय वैकल्पिक तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे.संभागायुक्त सिंह ने इस मौके पर नरवाई प्रबंधन के लिए प्रभावी प्रचार-प्रसार और जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किसानों को पराली न जलाने हेतु शिक्षित और प्रेरित किया जाए, ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके.
उन्होंने ने सभी जिलों में नवाचारों के साथ रणनीति बनाकर काम करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि यह केवल एक बार की कार्रवाई नहीं, बल्कि निरंतर प्रयासों का विषय है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे सक्रियता से कार्य करते हुए जमीनी स्तर तक जवाबदेही सुनिश्चित करें.
संभागायुक्त सिंह ने पराली जलाने की समस्या से निपटने एवं नरवाई प्रबंधन को लेकर आज आयुक्त कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की.
