स्थाई कर्मियों को मिले वेतन वृद्धि का लाभ

भोपाल। मप्र के स्थाई कर्मियों को पिछले 5 साल से वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है. सरकार ने स्थाई कर्मियों का वेतन फिक्स कर दिया है. इस पर मप्र कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लिखकर मांग की है. पत्र में स्थाई कर्मियों के वेतन मान में संशोधन करके स्थाई कर्मियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने की बात कही गई है. मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2016 में 38 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी का दर्जा दिया. इन्हें र छठवें वेतनमान का लाभ दिया है. अकुशल स्थाई कर्मी को 4 हजार से 45 सौ, कुशल स्थाई कर्मी को 55 सौ से 65 सौ और कुशल स्थाई कर्मी को 65 सौ से 8 हजार में फिक्स किया है. उन्होंने बताया कि स्थाई कर्मियों ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में लंबी सेवा की है. इसलिए पूर्व की सेवा काल की वरिष्ठ की वेतन वृद्धि मिलने के कारण स्थाई कर्मियों का वेतन 2 साल में ही निर्धारित वेतनमान के बराबर हो गया है. जिस कारण पिछले 5 साल से 38000 स्थाई कर्मियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल रहा है. जब तक सरकार स्थाई कर्मियों के वेतनमान में संशोधन कर के वृद्धि नहीं करेगी तब तक स्थाई कर्मियों को नवीन वेतन वृद्धि का लाभ नहीं होगा.

Next Post

LTT -छपरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर रुकेगी

Sun Apr 13 , 2025
भोपाल। रेलवे ने गर्मियों के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इस उद्देश्य से स्पेशल गाड़ी संख्या 01029 और 01030 लोकमान्य तिलकत टर्मिनस-छपरा-लोकमान्य तिलकत टर्मिनस के बीच दो-दो ट्रिप में साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह गाड़ी पमरे के इटारसी, जबलपुर, […]

You May Like