प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस नहीं रहती,यातायात नियमों की अनदेखी

भोपाल: प्रभात चौराहा इन दिनों यातायात अव्यवस्था का केंद्र बन गया है। चौराहे पर यातायात पुलिस की अनुपस्थिति के कारण, वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे यातायात जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।चौराहे पर वाहन चालक लाल बत्ती का उल्लंघन कर रहे हैं और गलत दिशा में गाड़ी चला रहे हैं। इससे पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया है।

दरअसल प्रभात चौराहा एक ऐसा चौराहा है जो दिनभर खाफी व्यस्त रहता है दिनभर में इस चौराहे से हज़ारों वाहन आते जाते है जिस कारण से इस चौराहे पर साल 2019 में स्मार्ट सिटी कम्पनी द्वारा ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी. जिसमे यातायात पुलिस को इस चौराहे की यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखना था पर पुलिस की गैर मौजूदगी इस चौराहे पर बढ़ते ट्रैफिक का कारण बन गई है.

शाम के समय पीक हावर्स में ट्रैफिक अधिक होता है उस समय पैदल चलने वालों को काफी परेशानी होती है.शाम के समय लोग अपने दफ्तरों से अपने घर जाने की जल्दी में रहते है और नियम पालन नहीं करते जिससे यातायात सम्बन्धी दुर्घटनाओं का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है, प्रशासन को प्रभात चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्हें चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए

Next Post

पीएम आवास कॉलोनी में मासूम से दुष्कर्म

Fri Mar 21 , 2025
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के उतैली इलाके की पीएम आवास कालोनी में मासूम के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई. पीड़िता का उपचार जारी है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास कालोनी उतैली में […]

You May Like