पीएम आवास कॉलोनी में मासूम से दुष्कर्म

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के उतैली इलाके की पीएम आवास कालोनी में मासूम के साथ दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई. पीड़िता का उपचार जारी है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास कालोनी उतैली में रहने वाली ढाई वर्ष की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी.

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 35 वर्षीय विकास सोनी वहां पहुंच गया. वह मासूम को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया. जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया. बताया गया कि मासूम के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और शोर मचाया. जिसके चलते आरोपी वहां से भाग निकला. वहीं घटना की जानकारी होने पर मासूम की मां और परिजन भागते हुए मौके पर पहुंच गए. परिजनों ने मासूम को किसी तरह संभालने का प्रयास किया.

इधर,घटना से आक्रोशित पीएम आवास कालोनी के रहवासियों ने आरोपी युवक को कालोनी से बेदखल किए जाने और उसे कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग करने लगे. रहवासियों के अनुसार आरोपी द्वारा इससे पहले भी छेड़छाड़ की कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. इतना ही नहीं बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण आरोपी द्वारा आए दिन कालोनी के वाहनों में तोड़फोड़ करना, लोगों का सामान इधर उधर फेंक देना और उत्पात किया जाता रहा है. लेकिन अब तक उसके विरुद्ध थाने में शिकायत नहीं की गई थी.

Next Post

जेपी यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूंद कर छात्र ने की आत्महत्या

Fri Mar 21 , 2025
गुना: जिले के राघौगढ़ में स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार तड़के एक छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूंदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी सामने आई है कि मृतक छात्र वैभव वर्मा कम्प्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर […]

You May Like

मनोरंजन