उपजेल मुलताई में 100 कैदियों को कराया योग, मानसिक स्वास्थ्य पर रहा विशेष ध्यान

मुलताई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर के उपजेल में बंद बंदियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था। यहां पर जिला आयुष अधिकारी योगेश चौकीकर और जेल अधीक्षक की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया। एचडब्लूसी के योग ट्रेनर सुसंद्रा की रागिनी शिवहरे और साईखेड़ा के सुनील नाडेकर ने करीब 100 कैदियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और सरल योगासन सिखाए। योग सत्र के दौरान कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्र के बाद मानसिक सुकून महसूस किया।इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी योगेश चौकीकर ने कहा योग केवल शरीर ही नहीं, मन को भी स्वस्थ रखता है। जेल जैसे संवेदनशील स्थानों पर योग से कैदियों में अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच का विकास होता है।

जेलर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से कैदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। आगे भी नियमित योग सत्र आयोजित करने की योजना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कैदियों ने स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का संकल्प लिया।

 

Next Post

मुनिश्री सुधासागर महाराज से भोपाल चातुर्मास का निवेदन, श्रद्धालुओं ने अर्पित किया श्रीफल

Mon Jun 15 , 2026
भोपाल। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनिश्री सुधासागर महाराज के इस वर्ष संभावित चातुर्मास को लेकर राजधानी से हजारों श्रद्धालु रविवार को गुना पहुंचे। बसों और निजी वाहनों से पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा, भक्ति और आस्था के प्रतीक श्रीफल अर्पित कर भोपाल में चातुर्मास की विनती की। पूर्व जस्टिस […]

You May Like