राजस्थान रॉयल्स का कैंप जयपुर में 17 मार्च से

जयपुर, 13 मार्च (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स ने घोषणा की है कि उनका पहला प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप 17 मार्च से जयपुर में शुरू होगा। रॉयल्स की टीम ‘पिंक सिटी’ में इकट्ठा होगी और सवाई मानसिंह स्टेडियम में ट्रेनिंग, फ़िटनेस और नेट्स सेशन के साथ कैंप की शुरुआत करेगी।

रॉयल्स ने यह जानकारी देते हुए कहा, “हेड कोच और क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगकारा के मार्गदर्शन में, इस कैंप का फ़ोकस टीम बॉन्डिंग को मजबूत करने, ज़ोरदार ट्रेनिंग और प्लानिंग के साथ-साथ स्ट्रेंथ और ट्रेनिंग सेशन पर रहेगा।”

इससे पहले, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, संदीप शर्मा और हाल ही में रविंद्र जडेजा सहित खिलाड़ियों के एक छोटे ग्रुप ने नागपुर में फ्रेंचाइजी के ‘हाई परफ़ॉर्मेंस सेंटर’ में एक छोटे कैंप और फ़िटनेस असेसमेंट सेशन में हिस्सा लिया था।

रॉयल्स इस सीज़न का अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे।

 

Next Post

हंड्रेड की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को खरीदा

Fri Mar 13 , 2026
लंदन, 13 मार्च (वार्ता) लंदन में आयोजित पुरुष हंड्रेड की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को 1 लाख 90 हज़ार पाउंड (दो लाख 55 हज़ार अमेरिकी डॉलर) में खरीद लिया। अबरार इस टूर्नामेंट में भारतीय स्वामित्व वाली टीम द्वारा खरीदे जाने वाले पहले पाकिस्तानी […]

You May Like