तीन मंजिला भवन में भड़की आग ने मचाया कोहाराम 

जबलपुर। करमचंद चौक स्थित तीन मंजिला इमारत में स्थित म्यूजिक शो रूम और अतिथि कलेक्शन कपड़े के गोदाम में भड़की आग ने जमकर कोहराम मचाया। आग इतनी भीषण थी कि देर रात करीब साढे दस बजे से लेकर मंगलवार सुबह करीब साढे 6 बजे तक फायर ब्रिगेड का अमला आग बुझाने में लगा रहा। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। लेकिन अतिथि कलेक्शन के गोदाम के ऊपरी हिस्से में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे फिर से दोबारा आग भड़क उठी। जिसकी सूचना लोगों ने तत्काल फायर अमले को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर दोबारा पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के जरिए आग पर सुबह साढे दस बजे तक काबू पा लिया गया। वहीं मौके पर चार थानों की पुलिस, बिजली विभाग के कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी आग पर काबू पाने अपने अपने स्तर से प्रयास करते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि संभवत: आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है। पहले आग म्यूजिकल पैलेस में भड़की और फिर देखते ही देखते आग ने सरल जैन की अतिथि कलेक्शन को भी अपनी आगोश में ले लिया। इस अग्रिकांड ने तीन मंजिला इमारत में मौजूद दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकीं थीं और उसमें रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था। बताया जा रहा है कि फायर अमले की बहादुरी व तत्परता से करमचंद चौक के पास स्थित करीब 40 मकान भी बच गए क्योंकि अगर ये आग तीन मंजिला इमारत से और आगे बढ़ती तो फिर आसपास के मकान भी जलकर खाक हो जाते।

सुरक्षा संस्थान से बुलाई गई हाईटेक फायर ब्रिगेड

जानकारी के अनुसार करमचंद्र चौक स्थित तीन मंजिला इमारत में भड़की भीषण आग की भयावहता देखकर रात में ही सुरक्षा संस्थान से हाईटेक फायर ब्रिगेड वाहन को बुलाया गया जिसके बाद बिल्डिंग के चारों ओर बारिश जैसे पानी की बौछार कर आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। म्यूजिकल पैलेस और सिमराज स्पोर्टस के मालिक राजेश गंगवानी के अनुसार वे बीती रात दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे कि रात करीब दस बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग चुकी है जब उन्होनें जाकर देखा तो दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। अग्रिदुर्घटना से दुकान संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है।

60 हजार लीटर पानी से बुझाई गई आग

नगर निगम के फायर कर्मी अशोक मौर्या ने नवभारत को बताया कि अग्रिकांड पर काबू पाने फायर अमला करीब 8 बजे तक मेहनत करता रहा तब कहीं जाकर करमचंद्र चौक की तीन मंजिला इमारत में भड़की आग पर काबू पाया गया। अशोक के अनुसार कुल 5 बड़े पानी के टैंकर के पानी से आग बुझाई गई। एक टैंकर में करीब 12 हजार लीटर पानी मौजूद था। मतलब कुल 60 हजार लीटर पानी से भीषण आग पर काबू पा लिया गया था।

Next Post

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच लिएंडर पेस ने भाजपा का दामन थामा

Tue Mar 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। श्री पेस ने केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री रिजिजू ने […]

You May Like