दमोह: दमोह-कटनी रेल मार्ग पर मंगलवार की रात विंध्याचल एक्सप्रेस में महिला यात्री से तीन चोरों द्वारा बैग चोरी की घटना को अंजाम देने का घटनाक्रम सामने आया है. महिला के परिजनों ने बैग प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित चलती ट्रेन से कूंद गए. जिसमें एक आरोपित गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज जारी है, जीआरपी के चौकी प्रभारी एएसआई महेश कोरी सहित पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दोनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है.
घटना बांदकपुर और घटेरा स्टेशन के बीच घटित हुई है. जानकारी के अनुसार सागर जिले के बीना सर्वोदय चौराहा निवासी महिला यात्री अनामिका जैन अपने पति संजय जैन के साथ विंध्याचल एक्सप्रेस से मंगलवार रात जबलपुर से बीना जा रही थी. दमोह आने के पहले बांदकपुर और घटेरा स्टेशन के बीच तीन चोर ट्रेन में चढ़े और महिला यात्री अनामिका का बैग चुराकर भाग निकले. परिजनों ने विरोध किया, इतने में तीनों लोग मारपीट करने लगे और बैग लेकर चलती ट्रेन से कूद गए. यात्रियों ने तत्काल जीआरपी पुलिस को सूचना दी और बांदकपुर पर ट्रेन के रुकते ही पुलिस पहुंच गई. पीड़ितों से जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश की, तो एक आरोपित अशोक लोधी 26 निवासी बांसी थाना तारादेही गंभीर रूप से घायल मिला. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया और यात्रियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया.
जीआरपी चौकी प्रभारी महेश कोरी ने बताया जैन परिवार के लोग विंध्याचल एक्सप्रेस से जबलपुर से बीना जा रहे थे. बांदकपुर और घटेरा स्टेशन के बीच तीन आरोपितो ने महिला यात्री का बैग चुराकर भागने लगे, एक आरोपित घायल हो गया बाकी दो आरोपित पप्पू तिवारी रहली और हल्ले प्रजापति बांदकपुर फरार हैं. जिनकी तलाश की जा रही है, घायल आरोपित से पुलिस ने 50 हजार रुपए कीमत का मोबाइल और 3100 रुपए नगद बरामद किए हैं.घायल से फरार आरोपितो के बारे में जानकारी ली जा रही
