आयुष्मान भारत में शामिल होने पर मोदी ने दी ओडिशा को बधाई

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में शामिल होने पर ओडिशा को शुभकामनाएं दी हैं।

श्री मोदी ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में ओडिशा के लोगों को को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछली सरकार ने मेरे भाईयो और बहनों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि

यह योजना किफायती कीमत पर उच्च गुणवत्ता का उपचार सुनिश्चित करेगी। इससे विशेष रूप से नारी शक्ति और बुजुर्ग लोगों को लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की एक पोस्ट भी साझा की है जिसमें उन्होंने आयुष्मान भारत योजना में शामिल के समझौता ज्ञापन समारोह में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Next Post

भारत ने बंगलादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त को किया तलब

Mon Jan 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने बंगलादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद नूरुल इस्लाम को आज यहां तलब किया और उन्हें भारत बंगलादेश सीमा पर बाड़ लगाने के संबंध में उपजे विवाद पर भारतीय उच्चायुक्त प्रणव वर्मा को ढाका में तलब किये का विरोध किया और स्पष्ट किया कि […]

You May Like

Play sound