बागली में शांति बनाए रखने हेतु 3 महीने में 100 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बागली। बागली में 105 से अधिक अराजक तत्वों पर भारतीय कानून के तहत अलग-अलग धाराओं में कार्यवाही की गई है। इन्हीं में शामिल बी एन एस की धारा126/135 के तहत 80 लोगों पर बीएमएस की धारा 129 के तहत 15 लोगों पर बीएस की धारा 170 के तहत 10 लोगों पर कार्रवाई बागली थाने में की गई। इसी दौरान मुहर्रम पर्व रथ यात्रा और अन्य धार्मिक पर्व बागली में शांति के साथ संपन्न हुए हैं। शांति समिति से जुड़े सदस्य अधिवक्ता प्रवीण चौधरी सूर्य प्रकाश गुप्ता महेंद्र पाटीदार पत्रकार सुनील योगी हीरालाल गोस्वामी सामाजिक कार्यकर्ता लोकेंद्र शिवहरे मोहर्रम कमेटी के सदस्य अजीज मंसूरी, जहुर खान अमन हुसेन आदि ने बताया कि बागली थाना प्रभारी द्वारा छोटे से छोटे मामले में गंभीरता से कदम उठाते हुए उचित कार्रवाई की जा रही है इसी के चलते कोई बड़ी घटना नहीं घाट का रही है विगत दिनों बस स्टैंड के समीप चाकू बाजी की घटना के सभी आरोपी कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिए गए थे। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि बागली शांत क्षेत्र है कुछ अराजक तत्वों की वजह से यहां पर शांति बिगड़ जाती है लेकिन सभी के सहयोग से परस्पर कार्रवाई की जा रही है गुंडा एक्ट के तहत भी बहुत सारे लोगों पर कार्यवाही की गई है

Next Post

निवाली में दो परिवारों में 13 ब्रम्हकमल खिले रात में ही भगवान भोलेनाथ को अर्पित किये

Mon Jul 14 , 2025
निवाली।नगर मे ब्रम्हकमल खिला नगर के गुमडीया रोड़ निवासी संजय गुप्ता (गायत्री क्लाथ) वालो के यहाँ ब्रम्ह कमल के पौधे पर दो फुल खिले थे जिसे उन्होंने उन दोनों फुलों को गुमडीया रोड़ घर के पास ही छमाह पुर्व नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रात […]

You May Like