निवाली में दो परिवारों में 13 ब्रम्हकमल खिले रात में ही भगवान भोलेनाथ को अर्पित किये

निवाली।नगर मे ब्रम्हकमल खिला नगर के गुमडीया रोड़ निवासी संजय गुप्ता (गायत्री क्लाथ) वालो के यहाँ ब्रम्ह कमल के पौधे पर दो फुल खिले थे जिसे उन्होंने उन दोनों फुलों को गुमडीया रोड़ घर के पास ही छमाह पुर्व नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर रात लगभग एक बजे ही चढा दिये संजय गुप्ता ने बताया चार वर्ष पूर्व वो इंदौर की किसी नर्सरी से एक पौधा गमले सहित लाये थे गत वर्ष भी उनके यहाँ ब्रम्हकमल के दो फुल खिले थे जिसे उन्होंने पास ही स्थित मंदीर मे शिवलिंग पर अर्पित कर दिये थे छोटे भाई पुरूषोत्तम गुप्ता ने बताया ब्रम्हकमल रात मे ही खिलता है जल्दी ही मुरझा भी जाता है साल भर में एक बार ही खिलता है दो वर्ष से लगातार ब्रम्हकमल खिलने से घर में खुशी का वातावरण है

इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के तिलोकचंन्द्र बिरले के घर के पीछे गार्डन में भी (11) ग्यारह ब्रम्हकमल खिले थे जिसे उन्होंने रात्री में ही घर के पडोस में ही शक्ति माता की चौकी पर ही उन्होंने तीन वर्षों पुर्व शिवलिंग की स्थापना की हुई है वहा शिवलिंग पर अर्पित कर दिया एवं घर के पुजागृह के मंदीर में घर पर ही स्थित ब्रम्ह कुमारी साधना केन्द्र पर नगर के शिवटेकडी मंदीर पर पातालेश्वर महादेव, खेडापति हनुमान जी के मंदिर राम मन्दिर व अन्य मंदीर में व कुछ ब्रम्हकमल फुल परीचित लोगों को रात में ही फोन कर उनके घरो मे स्थित मंदीर में अर्पित करने के लिए दे दिये श्री तिलोकचंन्द्र बिरले ने बताया कि एक दिन पहले भी उनके यहाँ घर के पीछे गार्डन में पांच ब्रम्हकमल फुल खिले थे जिन्हें रात मे देख नहीं पाये सुबह पौधे के गिरे हुवे देखे तो मन व्यथित हो गया था दुसरे दिन रात में ईश्वर ने एक साथ ग्यारह ब्रम्हकमल दे दिये जिससेे परिवार में मोहल्ले में खुशी छा गई उनके यहाँ पर तीन पौधों पर ग्यारह ब्रम्हकमल फुल खिले थे।

Next Post

स्कूटी पेड़ से टकराई, 14 वर्षीय छात्र की मौत 

Mon Jul 14 , 2025
अनूपपुर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। अनियंत्रित स्कूटी पेड़ से टकरा गई, जिससे किशन कोल नामक छात्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम शव […]

You May Like