दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मतदान शुरू होने के शुरुआती दो घंटों में ही 16.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला और कई केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सुबह करीब साढ़े आठ बजे तलैया मोहल्ला स्थित मार्केटिंग सोसायटी के मतदान केंद्र क्रमांक-185 पर पहुंचकर मतदान किया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है और मतदाता बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभा रहे हैं।
Next Post
नेतृत्व, सेवा और जनकल्याण की सशक्त पहचान हैं :प्रतिमा बागरी
Thu Jul 30 , 2026
सतना: शहर के प्रतिष्ठित होटल प्रियनिवास में बुधवार को दो दिवसीय ‘साझा (Saaझा) एग्जीबिशन 2026’ का भव्य शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।29 एवं 30 जुलाई तक आयोजित इस प्रदर्शनी में कला, फैशन, हस्तशिल्प, पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने […]

You May Like
-
11 months ago
अनिसिमोवा को मात देकर सबालेंका ने जीता यूएस ओपन का खिताब