ईरान के साथ समझौता अमेरिका की बड़ी जीत : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 08 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यालय ने अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो सप्ताह के युद्धविराम को अमेरिका की बड़ी जीत बताया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने आज एक बयान में कहा, “यह अमेरिका की जीत है, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप और हमारी शानदार सेना ने संभव बनाया है।” उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की शुरुआत से ही राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे चार से छह सप्ताह का अभियान बताया था लेकिन अमेरिकी सैन्य क्षमताओं के चलते 38 दिनों में ही मुख्य सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर लिया गया।सुश्री लेविट ने कहा, “हमारे सैनिकों की अद्भुत क्षमताओं की बदौलत, हमने 38 दिनों में अपने प्रमुख सैन्य लक्ष्यों को हासिल किया है और उनसे भी आगे बढ़ गए हैं।” उन्होंने कहा कि सैन्य सफलता के कारण अमेरिका को वार्ता में बढ़त मिली, जिससे कड़े संवाद के जरिए कूटनीतिक समाधान और दीर्घकालिक शांति की संभावना बनी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में सफलता हासिल की। ईरान का कहना है कि जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही उसकी सेनाओं के समन्वय से ही संभव होगी। सुश्री लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अमेरिका के हितों को आगे बढ़ाते हुए शांति स्थापित करने की दिशा में कदम उठाया है।

Next Post

ग्वालियर पुलिस ने वाहन चेकिंग में पकड़े दो गांजा तस्कर, डेढ़ किलो से अधिक मादक पदार्थ जप्त

Wed Apr 8 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अहम कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1 किलो 438 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों की बाइक भी जप्त की गई है।पुलिस टीम को अबाडपुरा मुर्गी फार्म […]

You May Like