
सीधी । अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में सिद्धू ग्रुप, करणी सेना,एमपीएसपी
क्लब राजू क्रिकेट क्लब हैदराबाद और केडी कंस्ट्रक्शन बोर्ड का मालदीव के मध्य हुए आठवें दिन के मैच में फ्रेंचाइजी एमपीएसपी क्लब राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद 180 रनो से अपनी एतिहासिक जीत दर्ज कर सीधी की धरती में फ्रेंचाइजी केडी कंस्ट्रक्शन की विदेशी टीम क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव को 78 रन में धराशाही कर दिया।आज आठवें दिन के मैच के मैन ऑफ़ द मैच दीपांशु चौहान रहे जिन्हें आज के गेस्ट ऑफ़ ओनर बबलू मिश्रा,डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी,राकेश सिंह, सूरज सिंह द्वारा प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।
कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के आज के मैच मेंआज आठवें दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा द्वारा राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद के फ्रेंचाइजी हरपाल सिंह बुल्ले और मालदीप क्रिकेट बोर्ड के फ्रेंचाइजी केडी सिंह केडी कंस्ट्रक्शन की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया।टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
एमपीएसपी क्लब राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद बल्लेबाजी करते हुए 33.1 ओवर मे 10 विकेट के नुकशान के साथ शानदार 258 रनो का लक्ष्य क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव के सामने रखा जिसमे दीपांशु चौहान ने 5 छक्के और 10 चौके लगाते हुए 107 रनों की तथा देवेंदर ने 1 छक्के 6 चौके लगाते हुए 60 रनों की शानदार पारी खेली।जबावी पारी में क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीप की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर मे 78 रन बनाते हुए समिट गयी|आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे ।स्कोरर बी कृष्ण कुमार, हर्ष गुप्ता रहे। रोमांचक कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे।
***
हैदराबाद और दिल्ली के बीच 13 को होगा रोमांचक मुकाबला
छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का नौवा मैच 13 जनवरी को एमपीएसपी क्लब राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद और भूमि एसोसिएट एलबीएस दिल्ली के बीच 13 जनवरी को सुबह 10 बजे रोमांचक मैच खेला जाएगा| हैदराबाद और दिल्ली दोनों ही टीमे एक-एक मैच जीत चुकी हैं और फाइनल पहुंचने के लिए यह मैच दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है इसलिए यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।
*****
शतकवीर दीपांशु के नाम हुआ प्रताप मार्बल मैन ऑफ मैच
सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का आठवां मैच फ्रेंचाइजी सिद्धू ग्रुप, करणी सेना, एमपीएसपी क्लब राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद और फ्रेंचाइजी केडी कंस्ट्रक्शन क्रिकेट बोर्ड ऑफ़ मालदीव बीच खेला गया यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को जीत मिली, हैदराबाद के शतकवीर दीपांशु चौहान जिन्होंने 79 गेदो मे 5 छक्के और 10 चौके की मदद से 107 रन बनाएं को आज के गेस्ट ऑफ़ ओनर बबलू मिश्रा,डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी , फ्रेंचाइजी एमपीपीएस क्लब हैदराबाद महेश प्रताप सिंह परिहार, राजू क्रिकेट अकादमी हैदराबाद कोच सुदर्शन जी राजू , क्रिकेट बोर्ड आफ मालदीव के फ्रेंचाइजी के.डी.कांशट्रेक्शन के प्रतिनिधि रानू शुक्ला
की गरिमामय विशेष उपस्थिति मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से राकेश सिंह, सूरज सिंह द्वारा दिया गया।
