सीएम डॉ यादव ने गुरु हरराय जी के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं, सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के सातवें गुरु, गुरु हरराय जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु हरराय जी का जीवन मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश देता है और मानव सेवा की उनकी परंपरा हमें समरसता, सहिष्णुता और परोपकार के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्रीमती सुनेत्रा अजित पवार को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

 

Next Post

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का मुनाफा 48 प्रतिशत बढ़कर 503 करोड़ हुआ

Sat Jan 31 , 2026
मुंबई, 31 जनवरी (वार्ता) निजी क्षेत्र के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 48 प्रतिशत बढ़कर 503 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की गयी। इसमें बताया गया […]

You May Like