सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस
इंदौर: शुक्रवार की रात शहर के पश्चिमी क्षेत्र चंदन नगर और एरोड्रम थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने आंतक मचाते हुए एक दर्जन से ज्यादा वाहनों में तोड़ फोड़ कर दी. रहवासी जब सुबह उठे तो उन्हें अपने घर के सामने रखे वाहनों को क्षतिग्रस्त पाया. आक्रोशित वाहन मालिकों ने चंदन नगर और एरोड्रम थाने पहुंच कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है. दोनों थानों की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु की.
शहर के पश्चिमी क्षेत्र के प्रमुख चंदन नगर और एरोड्रम थाना क्षेत्रों में अज्ञात बदमाशों द्वारा ऐसा कहर बरपा कि दोनों थाना क्षेत्रों में दर्जन भर से ज्यादा वाहनों में तोड़-फोड़ देखी गई. शनिवार की सुबह चंदननगर के साथ ही एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहवासियों को उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने देखा कि उनके वाहनों के कांच टूटे हुए थे. घटना की शुरुआत टेकच-धर्मशाला दामोदर नगर से हुई, जो कालानी नगर तक पहुंची। इसके बाद रहवासी एक-दूसरे को फोन कर सूचित करने लगे कि उनकी गाड़ी के कांच भी टूटे हैं. इसके चलते कई लोग पहले चंदनगर थाना पहुंचे और फिर कुछ लोग एरोड्रम थाना भी पहुंचे.
दोनों थाना क्षेत्रों में हुई इस तरह की घटना में करीब दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित हुईं, जिन वाहनों के कांच फटे हैं, उनमें प्रवीण परमार (रामानंद नगर) और उज्ज्वल पंवार (दामोदर नगर), विकास ठाकुर (राज नगर), कमल परमार (राज नगर) के साथ ही नगीन नगर पानी की टंकी के पास राजस्थान गर्ल्स स्कूल की बस भी शामिल है. मामले में पुलिस वीडियो फुटेज में आरोपियों की तलाश कर रहे हैं. मामले में एसीपी शिवेन्द्र जोशी ने का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे
