ग्वालियर: नगर निगम में चल रहे विभिन्न जन कार्यों में ठेकेदारों की लापरवाही से आम राहगीर बेहद परेशान है। सड़क पर फैली बजरी, गिटटी से दो पहिया वाहन के फिसलने से चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ठेकेदार काम पूरा होने के बाद बची बजरी, गिटटी हटाते नहीं है, जिस पर वाहन चालक लगातार फिसल कर गिर रहे हैं।
नगर निगम के इन चलते कार्यों में महिला हाकर्स जोन कंपू में बाउंड्रीवाल मरम्मत का काम चल रहा है।
काम पूरा हो चुका है, लेकिन ठेकेदार ने सड़क पर फैली बजरी, गिटटी को अभी तक नहीं हटाया हैं। बीते दिवस नगर निगम के पूर्व सभापति व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी दो पहिया वाहन एक्टिवा से जा रहे थे। तभी सड़क पर फैली बजरी से उनके वाहन के टायर स्लिप हो गये और वह गिर पड़े, उनको काफी चोट भी लगी और मशल्स भी डेमेज हुई।
उन्हें चिकित्सालय भी जाना पड़ा। पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह लालजी ने इसकी शिकायत निगम सभापति मनोज तोमर, निगम कमिश्नर संघ प्रिय, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल व अन्य निगम अधिकारियों को भी दी, लेकिन अभी भी सड़कों पर फैली बजरी गिटटी हटवाई नहीं गई है और लोग लगातार वाहन के पहिये फिसलने से गिर रहे हैं
