जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर जबलपुर संभाग के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया।
इस अवसर पर आजीवन सहयोग निधि अभियान के प्रदेश संयोजक गोपीकृष्ण नेमा, सतना महापौर योगेश ताम्रकार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल के साथ जबलपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्ष, आजीवन सहयोग निधि प्रभारी एवम सह प्रभारी उपस्थित थे।
