जबलपुर: साहब..मेरी बेटी लापता है, पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अब तक बेटी का कोई सुराग नहीं लगा है। आप मेरी बेटी को ढूंढ लीजिए, मैं चौकी के चक्कर काट कर थक चुका हूं। ये गुहार पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांतशर्मा से लगाई। जिन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया ।
शिकायतकर्ता रामेश्वर तिवारी पिता स्व. गनेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी तनिषा तिवारी का विवाह ग्राम सरोंद मझगवा मेंं 5 साल पहले संदीप दुबे के साथ हुआ था। बेटी का 4 साल का एक बेटा है 29 अप्रैल को बेटी संदीप दुबे दमाद की रजा मंदी से ट्रेन से कही गई किन्तु वह लौट कर नहीं आई। जब बेटी घर लौट कर नहीं आई तो दामाद ने सूचना दी उस वक्त तक बेटी का मोबाइल चालू था।
दामाद और मैं अपनी बेटी को समझा बुझाकर घर वापस लौटने बोल रहे थे। 3 मई को बेटी ने इलाहाबाद में होना बताया और बेटी ने बोला की मैं 11 बजे रात तक जबलपुर आ जाऊंगी लेकिन वे नहीं लौटी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी में दर्ज कराई। कई बार बार-बार चौकी के चक्कर काट चुका हूं लेकिन पता नहीं चला ।
