बैंक में डकैती, मौके पर पहुंचा अमला 

जबलपुर। खितौला स्थित बैंक में हथियारों से लैस डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोल्ड और लाखों की नगदी ले गए। सुबह बैंक खुलने के बाद डकैत मोटर साइकिलों से पहुंचे। हथियारों के दम पर बैंक के कर्मचारियों को बाथरूम में बंद करने के बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और नाकाबंदी कर दी गई है, हालांकि डकैत वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

Next Post

15 अगस्त की तैयारी समय से पहले हो, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

Mon Aug 11 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पुलिस परेड ग्राउंड पहुंच कर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वतंत्रता का उत्सव 15 अगस्त को भव्य और गरिमा के साथ मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व सुनिश्चित करें। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद […]

You May Like

Play sound